खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बालकृष्ण साहू – रायपुर । भारत में बड़ी तादाद में लोग गाय को पवित्र मानते हैं। लेकिन आप यह जानकर हैरान हो सकते हैं कि 2026 में भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा गोमांस निर्यात करने वाला देश बन जाएगा। यूएसडीए की विदेशी कृषि सेवा के आंकड़े के मुताबिक इस साल के अंत तक भारत ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए 15 लाख मीट्रिक टन गोमांस का निर्यात करेगा। जानकारों के मुताबिक भारत से गोमांस के निर्यात के आंकड़े में तीन सालों में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। तीन साल पहले भारत ने 6.5 लाख मीट्रिक टन से भी कम गोमांस का निर्यात किया था।
भारत में वैसे तो गाय और दूध देने वाली भैंसों के काटने और उनके मांस की बिक्री पर प्रतिबंध है। यूएसडीए के मुताबिक भारत में बैल और भैंसे के मांस का बड़े पैमाने पर निर्यात हो रहा है। यूएसडीए बैल और भैंसे के मांस को भी गोमांस की श्रेणी में रखता है जो मध्य पूर्व, उत्तर अफ्रीका और दक्षिण पूर्वी एशिया में बड़ी संख्या में मांसाहारी लोगों की जरूरतें पूरी करता है।
भारत में गोमांस निर्यात पर प्रतिबंध है, लेकिन भारत भैंस, बकरी, भेड़, और पक्षियों के हड्डी रहित मांस का निर्यात करता है. भारत से दुनिया के 70 से ज़्यादा देशों में मीट और एनिमल प्रोडक्ट्स निर्यात किए जाते हैं
भारत में गोमांस निर्यात करने वाली कुछ प्रमुख कंपनियों और उनके मालिकों के नाम ये रहे :-
-
अल कबीर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड इसके मालिक सतीश सब्बरवाल हैं. यह देश का सबसे बड़ा बूचड़खाना है, जो तेलंगाना के मेडक ज़िले के रूद्रम गांव में है. इस बूचड़खाने से मध्य-पूर्व के कई देशों को बीफ़ निर्यात किया जाता है.
-
अरेबियन एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड इसके मालिक सुनील कपूर हैं.
-
अल नूर एक्सपोर्ट्स इसके मालिक सुनील सूद हैं. इसका दफ़्तर दिल्ली में है, लेकिन इसका बूचड़खाना और मांस प्रसंस्करण संयंत्र उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर के शेरनगर गांव में है.
-
एमकेआर फ़्रोजन फ़ूड एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड इसके मालिक मदन एबट हैं. इसका मुख्यालय दिल्ली में है.
-
एबट कोल्ड स्टोरेजेज़ प्राइवेट लिमिटेड इसका बूचड़खाना पंजाब के मोहाली ज़िले के समगौली गांव में है. इसके निदेशक सनी एबट हैं.
-
एओवी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड इसका मुख्यालय नोएडा में है. इसके निदेशक ओपी अरोड़ा हैं.

