KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली l मुंगेली जिले के प्रतिष्ठित एलआईसी अभिकर्ता एवं समाजसेवी स्वर्गीय अजय देवांगन की स्मृति में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में परिजनों, मित्रों, समाजजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि स्वर्गीय अजय देवांगन के आकस्मिक निधन से पूरे मुंगेली जिले में शोक की लहर व्याप्त है। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। लगभग 45 वर्ष की आयु में उनके असमय निधन ने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और समाज के लोगों को गहरा आघात पहुंचाया है। दशगात्र कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अजय देवांगन ने अपने जीवन में संघर्ष, परिश्रम और सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने अपने कार्यजीवन की शुरुआत मुंगेली जिला न्यायालय में मुंशी के रूप में की थी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर बीमा एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। सहारा एजेंट, एलआईसी अभिकर्ता एवं डाक बीमा सलाहकार के रूप में उन्होंने हजारों लोगों का विश्वास अर्जित किया।
Trending
- सैकड़ों किसानों को मिली राहत; खाद-बीज वितरण फिर शुरू
- मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ
- दशगात्र कार्यक्रम में स्वर्गीय अजय देवांगन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, समाजजन हुए भावुक
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश
- निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर.
- आवास मेला-2025 के विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन, विजेताओं की हुई घोषणा
- सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न, औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया


