खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील जरही में पदस्थ प्रभारी बाबू लोखन सोरी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाबू ने क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रकरण के एवज में रिश्वत की डिमांड किया थी।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रमेश राम राजवाड़े निवासी कोटया का मकान क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रकरण लंबित था। इस मामले में बिल-वाउचर बनाने के एवज में आरोपी बाबू ने 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी अंबिकापुर से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
इसके बाद आज दोपहर करीब 12:05 बजे तहसील जरही परिसर में आरोपी बाबू को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी को पकड़ने के बाद एसीबी की टीम आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending
- ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
- महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न
- अधिवक्ता अभिषेक पाठक का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक
- शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन


