Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां

    July 20, 2026

    मुंगेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

    July 20, 2026

    सामूहिक खेती से बदली तकदीर: शीतला स्व-सहायता समूह ने सब्जी बेचकर कमाए ₹2 लाख

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां
    • मुंगेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि
    • सामूहिक खेती से बदली तकदीर: शीतला स्व-सहायता समूह ने सब्जी बेचकर कमाए ₹2 लाख
    • डिजिटल क्रांति का नया चेहरा: ‘सेवा सेतु’ से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था हुई आसान, हिमांशु देवांगन को मिला त्वरित विवाह प्रमाण पत्र
    • कांकेर में 3 परिवारों के 17 सदस्यों की हुई ‘घर वापसी’, पारंपरिक रीति-रिवाज से अपनाया मूल धर्म
    • जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • हज 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन – मिर्जा एजाज बेग
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार
    छत्तीसगढ़

    दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 19, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला*

    *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप*

    *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर । छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नारायणपुर में एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। सड़क दुर्घटना में दिवंगत डीएसएफ आरक्षक स्व.श्री धनेश्वर नुरेटी की पत्नी को मिले एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा दावे में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के आरोपों पर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश चंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक अधिवक्ता पर भी गंभीर आरोप लगे हैं, जिसकी तलाश जारी है।

    पुलिस के अनुसार डीएसएफ आरक्षक स्व.श्री धनेश्वर नुरेटी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनकी पत्नी के बैंक खाते में भारतीय स्टेट बैंक के वेतन पैकेज के अंतर्गत एक करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि प्राप्त हुई थी। आरोप है कि तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश चंद्र यादव और अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा ने बीमा राशि दिलाने के नाम पर मृतक के परिजनों से 19 लाख रुपये ले लिए।

    इतना ही नहीं आरोपियों ने कथित रूप से शेष बीमा राशि में भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की। परिजनों द्वारा इसका विरोध करने पर उन्हें कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने, कानूनी कार्रवाई में फंसाने और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकी दी गई। आरोपियों की लगातार अतिरिक्त रकम की मांग से परेशान होकर मृतक आरक्षक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली नारायणपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318, 308 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद आरोपी सुरेश चंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं सह-आरोपी अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

    वास्तव में आरोपियों के विरुद्ध यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और कदाचार के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून का पालन कराने वाले तंत्र में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध वसूली, भ्रष्टाचार अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां

    July 20, 2026

    मुंगेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

    July 20, 2026

    सामूहिक खेती से बदली तकदीर: शीतला स्व-सहायता समूह ने सब्जी बेचकर कमाए ₹2 लाख

    July 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,369

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,332

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,259
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां

    By Khabar WorldJuly 20, 20261

    श्रवण एवं दृष्टिबाधित विद्यार्थियों से की आत्मीय मुलाकात, बांटे उपहार बच्चों ने उप मुख्यमंत्री का…

    मुंगेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

    July 20, 2026

    सामूहिक खेती से बदली तकदीर: शीतला स्व-सहायता समूह ने सब्जी बेचकर कमाए ₹2 लाख

    July 20, 2026

    डिजिटल क्रांति का नया चेहरा: ‘सेवा सेतु’ से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था हुई आसान, हिमांशु देवांगन को मिला त्वरित विवाह प्रमाण पत्र

    July 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां

    July 20, 2026

    मुंगेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

    July 20, 2026

    सामूहिक खेती से बदली तकदीर: शीतला स्व-सहायता समूह ने सब्जी बेचकर कमाए ₹2 लाख

    July 20, 2026

    डिजिटल क्रांति का नया चेहरा: ‘सेवा सेतु’ से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था हुई आसान, हिमांशु देवांगन को मिला त्वरित विवाह प्रमाण पत्र

    July 20, 2026

    कांकेर में 3 परिवारों के 17 सदस्यों की हुई ‘घर वापसी’, पारंपरिक रीति-रिवाज से अपनाया मूल धर्म

    July 20, 2026

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    July 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.