खबर वर्ल्ड न्यूज-लोहारमुड़ा (बस्तर)। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा निजी प्रैक्टिस किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लोहारमुड़ा गांव निवासी डॉक्टर पुरान बघेल शासकीय कर्मचारी हैं। आरोप है कि सरकारी सेवा में रहते हुए वे निजी क्लिनिक भी संचालित कर रहे हैं।
इसी मामले में उनकी बेटी प्रीति बघेल, जो RHO (ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी) के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं, उनके द्वारा भी निजी प्रैक्टिस किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और सरकारी कर्मचारियों की निजी प्रैक्टिस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि सरकारी सेवा में रहते हुए नियमों के विरुद्ध निजी चिकित्सा कार्य किया जा रहा है, तो इसकी जांच आवश्यक है।
अब सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी है? क्या संबंधित कर्मचारियों को निजी प्रैक्टिस की अनुमति प्राप्त है? और यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो विभाग द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई है?
मामले में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कर स्थिति स्पष्ट करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।
Trending
- राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां
- अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा- मंत्री राजेश अग्रवाल
- अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा
- ढोकरा कला देखकर अभिभूत हुए जनमानस, लकड़ी और धातु में जीवंत हो रही बस्तर की संस्कृति
- एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
- आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी


