नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे इसकी एडवांस बुकिंग ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। भारत में ‘रामायण’ की एडवांस टिकट बिक्री में भारी उछाल आया है, जबकि विदेश में भी फिल्म की बुकिंग लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग दशहरा पर वर्ल्डवाइड रिलीज से पूरे 15 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी।
हालांकि, शुरुआती 10 दिनों तक सिर्फ हिंदी वर्जन के शो ही बड़े पैमाने पर उपलब्ध थे और उसमें भी सिंगल-स्क्रीन- छोटे सिनेमाघरों में बुकिंग पूरी तरह नहीं खुली थी। लेकिन शुक्रवार को डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों के बीच की बात बन गई। इसके बाद से हर घंटे देश भर में नए सिनेमाघरों में प्री-सेल्स तेजी से शुरू हो रही है। खास बात है कि रामायण ने रिलीज से पहले ही वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है।
भारत में ‘रामायण’ ने कर ली 37 करोड़ की कमाई
भारत को छोड़कर दुनिया भर में इसके ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूशन की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभाल रहा है, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसे डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है। इसके अलावा, फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स फॉर्मेट में भी बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की सुबह तक फिल्म के लिए स्क्रीन्स की संख्या बढ़कर 3,500 हो गई है, जिसमें से 1,000 स्क्रीन्स तो महज पिछले दो दिनों में जुड़ी हैं। रिलीज से 3 दिन पहले तक‘रामायण’ ने भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए 37 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है। इसमें से धमाकेदार 22 करोड़ की कमाई तो सिर्फ पहले दिन के लिए हुई है, जबकि बाकी रकम पूरे एक्सटेंडेड वीकेंड में बंटी हुई है।
भारत में ‘रामायण’ के बिके 9 लाख से ज्यादा टिकट
हिंदी बेल्ट में फिल्म की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है, लेकिन कन्नड़ और तेलुगु वर्जन्स भी अब तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं। सोमवार सुबह तक कन्नड़ वर्जन ने लगभग 4 करोड़ और तेलुगु वर्जन ने 2 करोड़ से ज्यादा के टिकट बेच लिए हैं। पूरे भारत में ‘रामायण’ के अब तक करीब 9 लाख टिकट एडवांस में बिक चुके हैं। खास बात यह है कि कुल स्क्रीन्स में से सिर्फ 4 फीसदी हिस्सेदारी होने के बावजूद आईमैक्स जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स कुल बिक्री में लगभग एक-चौथाई योगदान दे रहे हैं। टिकटों की यह बिक्री रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर्स से भी ज्यादा तेज है। हालांकि, यह अभी ‘धुरंधर 2’, ‘आरआरआर’ और ‘पुष्पा 2’ के एडवांस बुकिंग आंकड़ों से थोड़ी पीछे चल रही है।
वर्ल्डवाइड 75 करोड़ के पार हुई कमाई
विदेशों में ‘रामायण’ को लेकर बना जबरदस्त माहौल इसके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को पेड प्रिव्यू रखे गए हैं। वर्ल्ड प्रीमियर के महज 24 घंटों के भीतर ही इसकी कमाई में 27 फीसदी का बड़ा उछाल देखने को मिला। सोमवार सुबह तक फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से एडवांस बुकिंग में 3.9 मिलियन डॉलर (लगभग 32 करोड़) की कमाई कर ली है, जिसमें अकेले अमेरिका के पेड प्रिव्यू से आया 1.5 मिलियन से ज्यादा का कलेक्शन शामिल है। इसके साथ ही रिलीज से तीन दिन पहले ही ‘रामायण’ वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।
दिवाली पर रिलीज होगी ‘रामायण’ मूवी
बताते चलें कि नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’, और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ के बैनर तले बनी ‘रामायण’ को दो पार्ट में लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के अवतार में नजर आएंगे। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के लिए तय किया गया है। यह फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में बड़े पर्दे पर आएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम
- महादेव सट्टा ऐप घोटाला: विदेश से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर पहुंचा रायपुर, CBI को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड
- वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में सभी राज्यों में प्रथम
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
- बस्तर के लोहारमुड़ा में सरकारी सेवा और निजी प्रैक्टिस का खेल: डॉक्टर पिता और RHO बेटी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
- लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण कर समय-सीमा में पूर्ण कराएं : सचिव मुकेश कुमार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल


