खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। घटना राजादेवरी थाना के बया चौकी इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, मुरूमडीह और रायतुम गांव के बीच जगंल में युवक का शव मिला। घटना के बारे में तब पता, चला जब कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे। जगंल में खून से लथपथ शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान शव खून से लथपथ पाया गया। पुलिस को मृतक के सीने और कंधे के पास तीन गहरे चोट मिले, जो धारदार हथियार के हमले से होना प्रतीत हुआ। शरीर पर गोदना (टैटू) के निशान हैं, जो उसकी पहचान करने में मददगार हो सकते हैं। एफएसएल टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाए। पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
बया पुलिस घटना की हत्या समेत हर संभावित एंगल से जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता नहीं चल पाएगा।
Trending
- जिला चिकित्सालय में मिल रही स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार एवं परामर्श की सुविधा
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों और संस्थाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय अलंकरण सम्मान; सरकार ने जारी की सूची
- गरियाबंद में नक्सल कनेक्शन का पर्दाफाश: राजाडेरा जंगल से टिफिन में छिपाए गए 21 लाख रुपये नकद बरामद, 3 गिरफ्तार
- राज्योत्सव विवाद: सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर कसा तीखा तंज, बोले- ‘कालनेमि जैसा ढोंगी है इनका छत्तीसगढ़ प्रेम’
- छत्तीसगढ़ के मीडिया कर्मियों के लिए बड़ी पहल: ‘स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप जारी, 30 नवंबर तक दें सुझाव
- PM मोदी के संदेश पर CM साय का आभार: ‘नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति और समृद्धि की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़’
- फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
- छत्तीसगढ़ ने पूरे किए स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 और शांति-विकास के नए दौर पर विशेष जोर


