खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई ठिकानों पर दबिश दी। ED की टीम चर्चित शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के घर भी पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी में 3 से 4 अलग-अलग स्थानों पर जांच कार्रवाई की जा रही है। सुबह से ही ED के अधिकारियों की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं।
इसी कड़ी में शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के घर भी छापेमारी की गई है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही कार्रवाई से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।
गौरतलब है कि हाल ही में ED ने रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला और दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में भी छापेमारी की थी। रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने कई डॉक्यूमेंट्स की जांच की। वहीं दुर्ग में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के आवास पर ED की टीम पहुंची थी। अधिकारियों की करीब 10 सदस्यीय टीम सुबह 6 बजे ऋषभ ग्रीन सिटी के E-701 स्थित उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की थी।
Trending
- ऑपरेशन आघात का असर: खरसिया पुलिस ने ग्राम कुनकुनी में 90 हजार रुपये के गांजे के साथ तस्कर को दबोचा
- ’ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी’
- राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं
- सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग और म्यूल अकाउंट धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा दीपावली तोहफा: DA-DR में 2% की वृद्धि, अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर समेत कई ठिकानों पर तड़के दबिश
- शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील


