खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले में एसआईआर के तहत मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने सरकार और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका की प्रारंभिक मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के वार्ड बदलने का दावा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि भिलाई नगर निगम में वार्ड 3 से 5 में 192, वार्ड 5 से 3 में 493, वार्ड 9 से 10 में 721 और वार्ड 9 से 11 में 556 मतदाताओं को स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह वार्ड 15 से 14 में 232, वार्ड 17 से 18 में 316 और वार्ड 59 से 60 में 228 मतदाताओं के नाम स्थानांतरित होने का दावा किया गया। रिसाली में भी वार्ड 3 से 4 में 250, वार्ड 25 से 24 में 358 और वार्ड 26 से 31 में 416 मतदाताओं के स्थानांतरण का मुद्दा उठाया गया।
उन्होंने भिलाई-चरोदा में वार्ड 2 से 3 में 202 और वार्ड 22 से 23 में 304 मतदाताओं के नाम जाने का दावा किया गया। वहीं जामुल के वार्ड 20 से 19 में 196 मतदाताओं के स्थानांतरण का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ चेतावनी दी कि यदि आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
Trending
- ऑपरेशन आघात का असर: खरसिया पुलिस ने ग्राम कुनकुनी में 90 हजार रुपये के गांजे के साथ तस्कर को दबोचा
- ’ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी’
- राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं
- सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग और म्यूल अकाउंट धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा दीपावली तोहफा: DA-DR में 2% की वृद्धि, अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर समेत कई ठिकानों पर तड़के दबिश
- शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील


