खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। अर्नब का बचा हुआ हिस्सा अब दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण ओडिशा पर अवदाब के रूप से एक्टुव है। मौसम विभाग ने इस ताकतवर सिस्टम के कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना जताई है। इससे बारिश की गतिविधि में कमी आ सकती है।
प्रदेश में गुरुवार को अर्नब के असर से अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं एक-दो स्थानों पर जमकर बादल बरसे। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर सहित प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। रायपुर में आज आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार, सुकमा, कोंटा, नेरहरपुर और पिथौरा में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं तोकापाल, दोरनापाल, बड़ेराजपुर, केशकाल, छिंदगढ़, कांकेर, कुकरेल, बलरामपुर, नगरी, बसना, सरोना, कटेकल्याण, बेलरगांव, राजिम, कुसमी, धमतरी, अमलीपदर, प्रेमनगर, देवभोग, मैनपुर, फरसगांव, गादीरास और बागबाहरा में 5 से 6 सेमी वर्षा हुई। इसके अलावा माकड़ी, चारामा, सरायपाली, राजनांदगांव, पलारी, पेंड्रा रोड, मुकडेगा, करपावंड, लोहांडीगुड़ा, गुरुर, नानगुर, पथरिया, रायपुर, धनोरा, बलौदा, अर्जुन्दा, हसौद, छुरा और गरियाबंद में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई. कुछ अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, अवदाब करीब 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह 8.30 बजे इसका केंद्र जगदलपुर से लगभग 40 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था। अवदाब के आगे भी उत्तर दिशा में बढ़ने और 30 अक्टूबर सुबह तक कमजोर होकर उत्तरी छत्तीसगढ़ व उससे लगे उत्तर-पश्चिम ओडिशा के ऊपर स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
Trending
- ऑपरेशन आघात का असर: खरसिया पुलिस ने ग्राम कुनकुनी में 90 हजार रुपये के गांजे के साथ तस्कर को दबोचा
- ’ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी’
- राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं
- सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग और म्यूल अकाउंट धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा दीपावली तोहफा: DA-DR में 2% की वृद्धि, अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर समेत कई ठिकानों पर तड़के दबिश
- शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील


