खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल से नागरिकों के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक बन रही है।
सूरजपुर जिले की भटगांव तहसील के ग्राम मलगा निवासी श्री मोहम्मद जाफर कलाम को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के महज दो दिनों के भीतर उन्हें दस्तावेज मिल गया। यह प्रमाण पत्र उन्हें भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में उपयोगी होगा।
श्री कलाम ने ऑनलाइन माध्यम से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घर बैठे जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन और प्रमाण पत्र प्राप्त होने से नागरिकों का समय बच रहा है और उन्हें सहूलियत मिल रही है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य शासन शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के लिए सेवा सेतु पोर्टल संचालित कर रहा है। पोर्टल पर लगभग 900 शासकीय सेवाएं उपलब्ध हैं। पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से सीमित सेवाएं मिलती थीं। अब सेवा सेतु के जरिए विभिन्न विभागों की अधिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गई हैं। नागरिक पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
Trending
- सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र
- गंगरेल की तेज लहरों के बीच फंसे मछुआरे के लिए देवदूत बनी रेस्क्यू टीम, सुरक्षित बचाई जान
- बीजापुर में झण्डा दिवस पर अनोखी पहल: हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी बनी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र
- रायपुर में ओडिशा से तस्करी कर लाया गया ₹7.48 लाख का गांजा जब्त, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
- दुर्ग में अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का बड़ा खुलासा: 50 हजार के कर्ज पर वसूले जा रहे थे डेढ़ लाख, दो महिलाएं गिरफ्तार
- राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख- अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना
- ’’कानून जानो, बचपन बचाओ’’ अभियान तेज, 7 स्कूलों में बच्चों को बताए पॉक्सो सहित 5 बड़े कानून
- खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच


