Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का भारी असर: 28-29 अक्टूबर को अति भारी बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का रेड अलर्ट

    October 28, 2026

    रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी: 40 महिलाओं से 7.58 लाख रुपये गबन करने वाला कलेक्शन एजेंट हैदराबाद से गिरफ्तार

    October 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: कम उत्पादन पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल बोनस पर फैसला लंबित, पारदर्शी व्यवस्था के लिए लागू होंगी नई तकनीकें- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का भारी असर: 28-29 अक्टूबर को अति भारी बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का रेड अलर्ट
    • रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी: 40 महिलाओं से 7.58 लाख रुपये गबन करने वाला कलेक्शन एजेंट हैदराबाद से गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: कम उत्पादन पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल बोनस पर फैसला लंबित, पारदर्शी व्यवस्था के लिए लागू होंगी नई तकनीकें- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • चक्रवात ‘अर्नब’ का तांडव: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में कल (29 अक्टूबर) बंद रहेंगे स्कूल, बस्तर संभाग में ‘रेड अलर्ट’ जारी
    • छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में बंपर फेरबदल: अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक और डीईओ के बड़े पैमाने पर तबादले, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • छत्तीसगढ़ का एक ऐसा स्कूल, जहाँ कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं बंद हुआ स्कूल! क्या प्राचार्य ही हैं यहाँ के ‘बॉस’?
    • झंडा दिवस पर बीजापुर पुलिस ने आयोजित की खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिता, जवानों ने देखी देशभक्ति फिल्म
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : अरुण साव
    रायपुर

    विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : अरुण साव

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 28, 2026Updated:October 28, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित

    एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विकसित भारत का सपना आज के युवाओं के लिए है और आने वाले समय में वही इसका नेतृत्व करेंगे। देश को युवाओं की प्रतिभा, ज्ञान और सामर्थ्य से बड़ी उम्मीदें हैं। इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे युवाओं को अपने ज्ञान, अध्ययन और नवाचार का उपयोग केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उसे समाज और राष्ट्रहित में लगाना चाहिए। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने रायपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में आयोजित दो दिवसीय यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी योग्यता और क्षमता से देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कॉनक्लेव में उत्कृष्ट शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले, परियोजना प्रदर्शनी और हैकाथॉन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर और भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी (Indian National Academy of Engineering) द्वारा दो दिनों के इस यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समापन सत्र को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर काम कर रही है। देश में युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिल रहे हैं। युवा अपनी योग्यता, ज्ञान और क्षमता के बल पर न केवल स्वयं आगे बढ़ सकते हैं, बल्कि भारत को भी दुनिया में नई पहचान दिला सकते हैं।
    साव ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण आज की युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए हो रहा है। उन्होंने युवाओं से भावनात्मक संवाद करते हुए कहा कि हमारी पीढ़ी के लोग उस समय तक रहें या न रहें, लेकिन जब विकसित भारत दुनिया में अपने मान-सम्मान और गौरव के साथ खड़ा होगा, तब उसका नेतृत्व आज के युवा ही कर रहे होंगे। इसलिए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्हें अभी से इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए योगदान देना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों ने इस दिशा में व्यापक विचार-विमर्श किया होगा। यहां से मिले विचार और अनुभव भविष्य में समाज तथा राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।
    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश, जवाहर लाल नेहरू एल्यूमिनियम रिसर्च, डेवलपमेंट एंड डिजाइन सेंटर के निदेशक डॉ. रोहित कुमार गुप्ता, एनआईटी रायपुर के प्राध्यापकगण प्रो. समीर वाजपेयी, प्रो. अर्चना शर्मा, डॉ. एस. सान्याल और डॉ. संजीव कुमार भी यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में शामिल हुए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का भारी असर: 28-29 अक्टूबर को अति भारी बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का रेड अलर्ट

    October 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: कम उत्पादन पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल बोनस पर फैसला लंबित, पारदर्शी व्यवस्था के लिए लागू होंगी नई तकनीकें- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    October 28, 2026

    छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में बंपर फेरबदल: अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक और डीईओ के बड़े पैमाने पर तबादले, देखें लिस्ट…

    October 28, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का भारी असर: 28-29 अक्टूबर को अति भारी बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का रेड अलर्ट

    By Khabar WorldOctober 28, 20260

    धान सहित अन्य खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने जारी…

    रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी: 40 महिलाओं से 7.58 लाख रुपये गबन करने वाला कलेक्शन एजेंट हैदराबाद से गिरफ्तार

    October 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: कम उत्पादन पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल बोनस पर फैसला लंबित, पारदर्शी व्यवस्था के लिए लागू होंगी नई तकनीकें- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    October 28, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का तांडव: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में कल (29 अक्टूबर) बंद रहेंगे स्कूल, बस्तर संभाग में ‘रेड अलर्ट’ जारी

    October 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का भारी असर: 28-29 अक्टूबर को अति भारी बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का रेड अलर्ट

    October 28, 2026

    रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी: 40 महिलाओं से 7.58 लाख रुपये गबन करने वाला कलेक्शन एजेंट हैदराबाद से गिरफ्तार

    October 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: कम उत्पादन पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल बोनस पर फैसला लंबित, पारदर्शी व्यवस्था के लिए लागू होंगी नई तकनीकें- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    October 28, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का तांडव: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में कल (29 अक्टूबर) बंद रहेंगे स्कूल, बस्तर संभाग में ‘रेड अलर्ट’ जारी

    October 28, 2026

    छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में बंपर फेरबदल: अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक और डीईओ के बड़े पैमाने पर तबादले, देखें लिस्ट…

    October 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    October 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.