खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई में 21 साल की युवती ने बुधवार को पॉवर हाउस फ्लाई ओवर से छलांग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने घर से वॉक करने के लिए निकली थी। इस दौरान अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मृतिका की पहचान खुर्शीपार निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, पूनम अहिरवार लंबे वक्त से मिर्गी (epilepsy) की बिमारी थी। युवती मिर्गी के दौरों से परेशान रहती थी। परिवार एम्स अस्पताल में युवती का इलाज करा रहा था। घटना की सुबह वह अपने पिता से बाहर वॉक करने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी बीच पॉवर हाउस फ्लाईओवर पर अचानक उसने छलांग लगा दी।
घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की वजह बताई गई। पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल सवाल है कि क्या घटना के वक्त युवती को मिर्गी का दौरा पड़ा था, या फिर उसने आत्महत्या की। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Trending
- बैगा बच्चों की मौत और कुपोषण पर सरकार को घेरा: कांग्रेस ने की ₹3,358 धान के एकमुश्त भुगतान और ‘वोट बचाओ’ रैली की घोषणा
- जशपुर के 194 और श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ से अब तक जिले के 3,062 लोग कर चुके हैं निःशुल्क दर्शन
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: गढ़चिरौली में माओवादियों का हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
- आमजनों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता
- सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत
- धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे मिलेगा टोकन
- शनि के जीवन में आया बदलाव, जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
- तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर, बीजापुर में 13 हितग्राहियों को स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण के साथ मिली आर्थिक सहायता


