खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति अभी क्षेत्रीय दल की है। कांग्रेस को अब किसी पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट, और चुनाव आयोग के हलफनामे पर भी प्रश्न उठाया है। कांग्रेस अराजकता पैदा करने के लिए राजनीति कर रही है। व्यापारी भी उस प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं।
वहीं कांग्रेस के दिल्ली आंदोलन पर बीजेपी के पोस्ट “कृपया उन्हें भेजें, खड़गे जी बोलेंगे तुम नहीं आओगे तो तुम्हारा बाप भी आयेगा” पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि खड़गे की भाषा की देशव्यापी निंदा हुई। उसको यही दफन कर दिया जाए। इतना बड़ा वाक्यांश नहीं है कि रोज दोहराया जाए।
वहीं भिलाई में 4 करोड़ नगदी पकड़ाए जाने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के संघ कार्यालय के पैसा जाने वाले तंज पर अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष को कुछ भी नहीं मालूम। नागपुर, दिल्ली या मुंबई जा रहा था, इसका क्या आधार है? दरअसल, कांग्रेस जनहित के मुद्दों से कट चुकी है। ऊलूल-जुलूल बात करके छपने का प्रयास करती है। राजनीति के लिए कोई तथ्य कांग्रेस के पास नहीं है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


