Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वैज्ञानिक पशुपालन से आत्मनिर्भरता की राह पर अनूप कश्यप

    October 27, 2026

    रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री साय

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय: धान खरीदी नीति में बड़े बदलाव, ‘मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन’ और ‘खेल उत्कर्ष मिशन’ को हरी झंडी

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • वैज्ञानिक पशुपालन से आत्मनिर्भरता की राह पर अनूप कश्यप
    • रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री साय
    • छत्तीसगढ़ कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय: धान खरीदी नीति में बड़े बदलाव, ‘मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन’ और ‘खेल उत्कर्ष मिशन’ को हरी झंडी
    • बीजापुर प्रशासन की बड़ी तैयारी: बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर विभाग, 15 नवंबर तक इन बड़े कार्यों को पूरा करने का अल्टीमेटम
    • ​साय सरकार की बड़ी सौगात- गन्ने के दाम में ₹70 की बढ़ोतरी, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र
    • नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार विकास की नई तस्वीर, रोजगार के लिए घरों से निकल रहे ग्रामीण
    • हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार विकास की नई तस्वीर, रोजगार के लिए घरों से निकल रहे ग्रामीण
    बस्तर

    नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार विकास की नई तस्वीर, रोजगार के लिए घरों से निकल रहे ग्रामीण

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 27, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    155 ग्राम पंचायतों में 551 नए कार्य शुरू, 12,060 ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार; गांवों में विकास को मिली रफ्तार

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। माओवाद मुफ्त बीजापुर जिले के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को नई गति मिलती दिखाई दे रही है। कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास की राह में चुनौतियों का सामना करने वाले गांवों में अब निर्माण कार्यों के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। ग्रामीण भी अब काम के लिए आगे आ रहे हैं और अपने गांवों में चल रहे विकास कार्यों में भागीदारी निभा रहे हैं।जिले के 155 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की मांग के आधार पर 551 नए निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत संचालित इन कार्यों से वर्तमान में 12,060 ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। यह पहल ग्रामीणों को अपने गांव में ही काम उपलब्ध कराने और स्थानीय आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    गांवों में निर्माण कार्यों से बदल रही तस्वीर
    योजना के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पौधरोपण, श्मशान घाट निर्माण, बालिका शौचालय, आजीविका डबरी, रेत फिल्टर, कंटूर ट्रेंच और बोल्डर चेक डेम जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ-साथ जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।1.71 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले में योजना के तहत कुल 1,71,915 मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। निर्माण कार्यों के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों को काम मिलने से गांवों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों को रोजगार के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की मजबूरी कम करने में भी ऐसे कार्य मददगार हो सकते हैं।
    नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई उम्मीद
    बीजापुर जैसे आदिवासी और दूरस्थ जिले में शांति, सुरक्षा और विकास एक-दूसरे से जुड़े महत्वपूर्ण पहलू हैं। नक्सलवाद के प्रभाव में कमी के साथ गांवों तक विकास योजनाओं की पहुंच और स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ना सकारात्मक संकेत है। हालांकि, इस बदलाव को स्थायी बनाने के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आजीविका से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाना जरूरी होगा।फिलहाल, जिले की 155 ग्राम पंचायतों में चल रहे 551 नए कार्य और 12 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार इस बात की तस्वीर पेश करते हैं कि बीजापुर के गांवों में विकास और आजीविका के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। ग्रामीणों की बढ़ती भागीदारी से आने वाले समय में गांवों के बुनियादी ढांचे और आर्थिक स्थिति में और सुधार की उम्मीद की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बीजापुर प्रशासन की बड़ी तैयारी: बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर विभाग, 15 नवंबर तक इन बड़े कार्यों को पूरा करने का अल्टीमेटम

    October 27, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

    October 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    वैज्ञानिक पशुपालन से आत्मनिर्भरता की राह पर अनूप कश्यप

    By Khabar WorldOctober 27, 20260

    उन्नत नस्ल की गायों और बछियों से बढ़ी आय, पशुधन विकास विभाग की योजनाओं और…

    रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री साय

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय: धान खरीदी नीति में बड़े बदलाव, ‘मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन’ और ‘खेल उत्कर्ष मिशन’ को हरी झंडी

    October 27, 2026

    बीजापुर प्रशासन की बड़ी तैयारी: बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर विभाग, 15 नवंबर तक इन बड़े कार्यों को पूरा करने का अल्टीमेटम

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    वैज्ञानिक पशुपालन से आत्मनिर्भरता की राह पर अनूप कश्यप

    October 27, 2026

    रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री साय

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय: धान खरीदी नीति में बड़े बदलाव, ‘मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन’ और ‘खेल उत्कर्ष मिशन’ को हरी झंडी

    October 27, 2026

    बीजापुर प्रशासन की बड़ी तैयारी: बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर विभाग, 15 नवंबर तक इन बड़े कार्यों को पूरा करने का अल्टीमेटम

    October 27, 2026

    ​साय सरकार की बड़ी सौगात- गन्ने के दाम में ₹70 की बढ़ोतरी, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र

    October 27, 2026

    नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार विकास की नई तस्वीर, रोजगार के लिए घरों से निकल रहे ग्रामीण

    October 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.