खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में धर्मांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शनिवार रात ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल में प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ और मारपीट भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, होटल स्टार इन में 15 कमरे बुक कराए गए थे। बताया जा रहा है कि यहां लाफा, पाली और कटघोरा क्षेत्र के करीब 40 लोग ठहरे हुए थे। इनमें 10 हिंदू परिवार शामिल होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि जॉन मसीह के नाम से कमरे बुक कराए गए थे। होटल में प्रार्थना सभा होने की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
बजरंग दल प्रमुख राणा मुखर्जी ने ईसाई मिशनरी पर कथित तौर पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मानिकपुर स्थित इंडियन प्रेयर चर्च (IPC) के माध्यम से मतांतरण किए जाने का भी दावा किया है।
घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। होटल में लोगों को बिना पहचान पत्र के ठहराए जाने का आरोप भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और सामने आए आरोपों के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात: 10 लाख के कर्ज से बचने के लिए शराब में जहर (सुहागा) मिलाकर दो लोगों की हत्या
- सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: जिला जेल में बंद आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में हुआ इलाज
- कोरबा में धर्मांतरण को लेकर रातभर हंगामा: होटल में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल का बवाल, मारपीट के बाद पुलिस जांच शुरू
- कवर्धा में सनसनी: मनरेगा (जी राम जी योजना) की खुदाई के दौरान मिला नर कंकाल, साथ में थैला और चप्पल बरामद
- रायपुर प्रेस क्लब में सनसनीखेज वारदात: सदस्यता विवाद के चलते पलाश तिवारी ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- करवाचौथ पर चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत? जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य के खास उपाय
- टीम इंडिया ने रचा इतिहास: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड को हराकर 200 जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी


