खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने राजस्थान के 4 तस्करों को चेकिंग के दौरान पकड़ा, जिसके पास से 13 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया।
दरअसल, 23 अक्टूबर की रात एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली की 4 युवक पीट्ठू बैग में गांजा लेकर पैदल उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर एक्शन लेते हुए एनएच-53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी की गई और चारों को पकड़ा गया।
जब उनके पीट्ठू बैग की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर 27.590 किलो अवैध गांजा मिला। बरामद गांजे की कीमत 13,79,500 रुपये आंकी गई। साथ ही उनके कब्जे से 4 मोबाइल भी जब्त किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा को फुलबानी, जिला कंदमाल, उडिसा से अहमदाबाद गुजरात लेकर जा रहे हैं। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(C), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- रणछोड पटेल पिता लुम्बाराम पटेल उम्र 28 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)।
02- प्रवीण कुमार पटेल पिता लुम्बाराम पटेल उम्र 24 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)।
03- संजय सिंग पिता रमेश सिंग उम्र 25 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)।
04- नारायण वाराडी पिता देवाजी वाराडी उम्र 46 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)।
Trending
- बलौदाबाजार में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 15 लाख से अधिक के गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- शेरपार-मानपुर-कोहका राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में बड़ी गड़बड़ी: 2 ठेकेदारों को 15 दिन में जवाब का नोटिस, 6 सब-इंजीनियरों पर भी गाज
- मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
- शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- जांजगीर-चांपा में संदिग्ध परिस्थितियों में शराब पीने से पार्षद समेत दो की मौत, एक की हालत गंभीर


