खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करने के मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलीबांधा थाने के हिस्ट्रीशीटर राजा मेघानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्साइड कंपनी की चार बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 04 पीसी 2368 और सीजी 04 पीजे 9147 से कुल चार बैटरियां चोरी कर ली थीं। पीड़ित की शिकायत पर आजाद चौक थाने में अपराध क्रमांक 266/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(सी) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आजाद चौक पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने तेलीबांधा थाने के हिस्ट्रीशीटर राजा मेघानी को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक्साइड कंपनी की चोरी की चार बैटरियां और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 04 पीएफ 8961 जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त बैटरियों और ई-रिक्शा की कुल अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये है। आरोपी राजा मेघानी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


