खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विद्युत विभाग मुंगेली के द्वारा बकाया बिजली बिल एवं बिजली चोरी के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। अधीक्षण यंत्री सुरेश जांगड़े के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री एस के सोनी के द्वारा मुंगेली संभाग अंतर्गत 8 टीम बनाकर जांच की कराई गई।
गौरतलब हो की बिजली कंपनी के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं एवं बिजली बिल की बकाया होने से स्मार्ट मीटर के द्वारा ऑटोमेटिक लाइन काटने की कार्रवाई की गई थी। किंतु कुछ उपभोक्ताओं के द्वारा बिना बिजली बिल का भुगतान किया बिजली मीटर को बाईपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इसके खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा टीम बनाकर बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई।
उक्त टीम में मुंगेली, बिलासपुर,जांजगीर चांपा बलौदा बाजार के टीमों के द्वारा 81 जगह पर जांच की गई। जिसमें 39 जगह पर अनियमितता पाई गई। 15 लोगों के द्वारा मीटर बायपास कर एवं डायरेक्ट हुकीग कर चोरी करते पाए गए, साथ ही घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए। इन सभी पर कंपनी के नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। चोरी के प्रकरणों में एफ आई आर की तैयारी भी की जा रही है।
Trending
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
- आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना
- सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान
- जशपुर की सविता रजक ने ‘बिहान’ और ‘मुद्रा योजना’ से बदली अपनी तकदीर, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये
- परंपरागत खेती छोड़ बीज उत्पादन से बदले किसानों के दिन, प्रति एकड़ शुद्ध बचत ₹1.75 लाख पहुंची
- जशपुर में संवेदनशीलता की मिसाल: सीएम कैंप कार्यालय बगिया की पहल से स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिजनों को मिला 4 लाख रुपये का लंबित मुआवजा


