नई दिल्ली। ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म है। इसे यूं तो रिलीज होने में अभी भी दो हफ्ते का समय बाकी है लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग दशहरे से शुरू हो चुकी है। इसी के साथ ये फिल्म रिलीज के पहले दिन के लिए हो रही प्री टिकट सेल में तहलका मचा रही है। चलिए यहां इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते हैं।
‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली कमाई?
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रह है। इसका अंदाजा आप इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट से लगा सकते हैं।
बता दें कि सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन के लिए 23 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक इस फिल्म के 3 हजार 964 शोज के लिए 1.47 टिकटों की प्री बुकिंह हो चुकी है।
इसी के साथ इसने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीटों के साथ 8.27 करोड़ की कमाई कर ली है।
जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये हुआ है।
हिंदी वर्जन में इसने सबसे ज्यादा 7.48 करोड़ (एडवांस का 90%) की कमाई की है और इसके बाद कन्नड़ वर्जन 57.69 है।
दिल्ली सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा
नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा है, जिसने पहले दिन की कुल कमाई में 2 करोड़ रुपये (लगभग 24%) का योगदान दिया है। इसके बाद मुंबई का नंबर आता है, जहां से 1.49 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि हैदराबाद से 46.68 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई है। टॉप 10 शहरों का फ़िल्म की कुल एडवांस बुकिंग कमाई में 75% हिस्सा है।
स्टेटवाइज एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र सबसे आगे है यहां से 2.14 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है।
‘रामायण’ रनटाइम
खबरों के मुताबिक, ‘रामायण’ के हिंदी थिएट्रिकल वर्जन का रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट (यानी 195 मिनट) है। वहीं, अंग्रेजी वर्जन के लगभग 2 घंटे 45 मिनट (यानी 165 मिनट) का होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि रनटाइम में यह अंतर इसलिए है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के हिसाब से फिल्म के गाने और डांस सीक्वेंस को छोटा किया गया है।
‘रामायण’ की कास्ट और रिलीज
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के किरदार में नज़र आएंगे। इनके अलावा, सनी देओल हनुमान की भूमिका में और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में होंगे।
बता दें कि ‘रामायण’ 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में, साथ ही IMAX 3D में भी रिलीज की जाएगी।
Trending
- कांग्रेस और विपक्ष कर रहे हैं वोट चोरी का झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश – संतोष पाण्डेय
- मुंगेली में ‘सेवा सेतु’ पहल का कमाल: ग्राम तरवरपुर की मानसी चंद्राकर को आसानी से मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र
- मुंगेली से गिरौदपुरी धाम के लिए निकली सतनाम संदेश पदयात्रा: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने किया भव्य स्वागत
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम
- सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दो घायल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले सांसद धर्मेंद्र प्रधान: छत्तीसगढ़ के विकास और शिक्षा सुधारों पर विशेष मंथन


