खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दशहरा उत्सव के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार दशहरा मैदान में 22 वर्षीय युवक राहुल कुमार उर्फ गोल्डन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है।
जानकारी के मुताबिक, रावण दहन कार्यक्रम के दौरान साउंड बॉक्स पर डांस करने को लेकर राहुल कुमार उर्फ गोल्डन का आरोपी बिट्टू चौहान से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान राहुल ने बिट्टू को धक्का देकर थप्पड़ मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त विजय चौहान को भी राहुल ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।
घटना से गुस्साए बिट्टू चौहान, विजय चौहान, सीपू चौहान और उनके एक अन्य साथी ने राहुल को पीछे की गली में ले जाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राहुल पर 6 से 7 वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एएसपी लखन पटले ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी बिट्टू चौहान, विजय चौहान और सीपू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी फरार है। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका अर्धमुंडन कर जुलूस निकाला। वहीं मामले से जुड़ा लाइव वीडियो सामने आने के बाद घटना की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मंत्री लखन लाल देवांगन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले यह वारदात हुई। दशहरा जैसे सार्वजनिक आयोजन के दौरान हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


