खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां दशहरा के अवसर पर रामलीला मंचन के दौरान फ्लेमेबल स्प्रे से निकली आग भड़क गई। इस घटना में हनुमान का किरदार निभा रहे युवक समेत 3 लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना नगरी के छिपली गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि दशहरा के अवसर पर रामलीला मंचन का आयोजन किया गया था। इसी दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे हेमंत ध्रुव आग की टपेट में आ गया और दो से तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोग झुलस गए हैं, जिनमें से हेमंत की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए गंभीर हालत में सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रावण दहन के दौरान कुछ लोग फ्लेमेबल स्प्रे कर आग का प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान स्प्रे से निकली आग की चपेट में राम लीला का किरदार निभाने वाले आ गए, जिससे हड़कंप मच गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक है। देखते ही देखते दो से तीन लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं और अपने आप को किसी तरह से बचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच जाती है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


