खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शहर के विकास के लिए अर्बन चैलेंज फंड के तहत 2,853 करोड़ रुपये की लागत से 8 योजनाओं को विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल होंगे।
प्रस्ताव के अनुसार, योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से 713 करोड़ रुपये और राज्य सरकार से 682 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। शेष 1,458 करोड़ रुपये बैंक और अन्य बाहरी स्रोतों से जुटाने पर मंथन किया जाएगा। योजना के तहत गंजमंडी री-डेवलपमेंट और नवीन मार्केट में व्यावसायिक केंद्र विकसित किया जाएगा।
वहीं, छोकरानाला में 197 करोड़ रुपये की लागत से 60 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाया जाएगा। भनपुरी-रावांभाठा में 150 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 675 करोड़ रुपये की योजना पर भी फोकस किया जाएगा।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


