खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे के बाद छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। मुख्यमंत्री 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर थे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान अपने दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में आयोजित इंडिया ग्रोथ फोरम 2026 कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने रखा गया। इस दौरान प्रदेश में निवेश के लिए 43 हजार 600 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सिंगापुर के उद्योग जगत से जुड़े कई प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई और उन्हें छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में रोजगार और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने कहा कि सिंगापुर दौरे के दौरान एनर्जी कैपिटल ग्लोबल की ओर से 41 हजार 750 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है। वहीं एग्री बिजनेस वैल्यू इंटरनेशनल कंपनी ने करीब 350 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा सन स्ट्रीम ग्रीन एनर्जी की ओर से सोलर सेक्टर में करीब 1,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है। कंपनी बैटरी स्टोरेज और उससे जुड़े कंपोनेंट के क्षेत्र में काम करेगी।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि IT एजुकेशन सर्विस के साथ भी MOU हुआ है। उन्होंने संस्था के IT परिसर का भ्रमण किया, जो विश्व प्रसिद्ध कौशल विकास मॉडल है।
निवेश प्रस्तावों के प्रदेश में धरातल पर उतरने को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार जो भी MOU कर रही है, उसे पूरी जांच-परख के बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इन समझौतों और प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा और इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।
Trending
- मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न, 120 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
- बिलासपुर अपोलो में आयुष्मान इलाज: ‘सपनों का सौदा’ बंद करे सरकार, जारी हो स्पष्ट आदेश और तिथि- अंकित गौरहा
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से आसान हुई हिमेश की राह, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को मिला संबल
- महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, हर महीने मिलने वाली राशि सुकन्या समृद्धि में जमा कर रहीं शबनम
- कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एक्शन: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट, 4 साल से अटका था हेलीकॉप्टर का बीमा दावा
- सिंगापुर दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय: छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, हर समझौता धरातल पर उतरेगा
- पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद


