खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सरकारी नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों खुद को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते थे और नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम लेते थे।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले की शिकायत बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि संतराम यादव और आदित्य मोहन पंडा ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी प्रभावशाली व्यक्तियों से पहचान है और वे नौकरी लगवा सकते हैं।
पुलिस के अनुसार, आदित्य मोहन पंडा ने खुद को गृह मंत्री का निज सहायक बताकर शिकायतकर्ता का भरोसा जीतने की कोशिश की। इस झांसे में आकर प्रार्थी ने आरोपियों को 70 हजार रुपये दिए। लेकिन रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगाई गई। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने इसी तरह अन्य लोगों से भी नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर पैसे लिए थे। मामला सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रमांक 528/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340 और 3(5) के तहत जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में सिविल लाइन पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों से विस्तृत पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य मोहन पण्डा, पिता अनिल पण्डा, उम्र 23 वर्ष, वर्तमान निवासी कमल विहार रायपुर और संतराम यादव, पिता बलराम यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी हिमालया हाईट्स देवपुरी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इसी तरह करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की है। आरोप है कि लोगों को नौकरी लगवाने, प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होने और ट्रांसफर कराने का भरोसा देकर रकम ली गई।
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित ठगी में और कौन लोग शामिल हैं और आरोपियों ने अब तक कितने लोगों से रकम ली है। संबंधित बैंक खातों, लेनदेन और मोबाइल संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ अभी जारी है। जांच में नए पीड़ितों और रकम से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी, ट्रांसफर या अन्य शासकीय काम कराने के नाम पर किसी व्यक्ति को बिना सत्यापन रकम न दें। इस तरह की ठगी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


