खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 2.20 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ढेबर सिटी, भाठागांव निवासी विनोद कुमार (47) ने 23 सितंबर को इंस्टाग्राम पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का ऑफर देखा था। ऑफर पसंद आने पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे ठगी कर ली।
पुलिस के मुताबिक, आवेदन करने के अगले दिन 24 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे विनोद के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। आरोपी ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड का आवेदन आगे बढ़ाने के लिए विनोद से उनके पुराने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी मांगी।
इसके बाद आरोपी ने कहा कि क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए वीडियो KYC पूरी करनी होगी। उसने विनोद के वाट्सऐप पर एक लिंक भेजा और उस पर जाकर जरूरी जानकारी भरने के लिए कहा। बैंक कर्मचारी समझकर विनोद ने लिंक खोलकर मांगी गई जानकारी दर्ज कर दी।
KYC प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही देर बाद उनके PNB क्रेडिट कार्ड से लगातार तीन ट्रांजेक्शन हुए। इन तीनों ट्रांजेक्शन में कुल 2.20 लाख रुपए निकाल लिए गए। मोबाइल पर रकम कटने के मैसेज आने के बाद विनोद को ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग अब सोशल मीडिया पर बैंक और क्रेडिट कार्ड के आकर्षक ऑफर का विज्ञापन देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। आवेदन करने के बाद ठग बैंक कर्मचारी बनकर फोन करते हैं। इसके बाद KYC, कार्ड एक्टिवेशन या क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल कर लेते हैं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


