खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस की ओर से जारी इनाम उद्घोषणा के अनुसार, तेलीबांधा थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 में शोएब ढेबर फरार है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र, रायपुर का होगा।
पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर
शोएब ढेबर के संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं—
सहायक पुलिस आयुक्त, सिविल लाइन: 94252-62002
थाना प्रभारी, तेलीबांधा: 99074-71911
निरीक्षक सतीश सिंह: 94061-17235
Trending
- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कड़ा एक्शन: 25 करोड़ की रंगदारी के आरोपी शोएब ढेबर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, तलाश तेज
- मुंगेली में भाजपा का बड़ा आयोजन: 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण
- पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान
- सेवा की कहानी: इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल
- नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) की त्वरित कार्रवाई: जशपुर के तपकरा में मोटर बदलकर 200 परिवारों तक पुनः पहुँचा पेयजल
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार
- घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा- मंत्री केदार कश्यप


