Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कड़ा एक्शन: 25 करोड़ की रंगदारी के आरोपी शोएब ढेबर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, तलाश तेज

    October 5, 2026

    मुंगेली में भाजपा का बड़ा आयोजन: 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण

    October 5, 2026

    पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कड़ा एक्शन: 25 करोड़ की रंगदारी के आरोपी शोएब ढेबर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, तलाश तेज
    • मुंगेली में भाजपा का बड़ा आयोजन: 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण
    • पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान
    • सेवा की कहानी: इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल
    • नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) की त्वरित कार्रवाई: जशपुर के तपकरा में मोटर बदलकर 200 परिवारों तक पुनः पहुँचा पेयजल
    • संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार
    • घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा- मंत्री केदार कश्यप
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा! घर पर बनाएं 100% नेचुरल आंवला तेल, झड़ते बालों और डैंड्रफ से मिलेगी राहत
    बिज़नेस

    महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा! घर पर बनाएं 100% नेचुरल आंवला तेल, झड़ते बालों और डैंड्रफ से मिलेगी राहत

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 5, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली।अगर आप भी बाल झड़ने, डैंड्रफ या समय से पहले बाल सफेद होने जैसी समस्याओं से परेशान हैं और बाजार के महंगे हेयर ऑयल खरीदकर थक चुके हैं, तो घर पर ही आंवला तेल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। ताजे आंवले, नारियल तेल और थोड़े से मेथी दाने से यह तेल आसानी से बनाया जा सकता है। आंवला का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए लंबे समय से किया जाता रहा है। इसमें विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, आंवला तेल बालों के झड़ने या सफेद होने की समस्या का इलाज नहीं है, लेकिन नियमित हेयर केयर में इसे शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर से घर पर आंवला तेल बनाने का आसान तरीका।
    डॉक्टर अनिल पटेल के अनुसार, आयुर्वेद में आंवले का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। इसमें विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवला और इससे बने तेल का इस्तेमाल बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए किया जाता है। इससे बालों में नमी बनाए रखने और उन्हें चमकदार रखने में मदद मिल सकती है। आजकल कम उम्र में बाल सफेद होने और बाल झड़ने की शिकायत भी काफी लोग करते हैं। ऐसे में सिर्फ तेल लगाने के बजाय खान-पान, नींद, तनाव और बालों की सही देखभाल पर भी ध्यान देना जरूरी है।
    अगर बाल लगातार ज्यादा झड़ रहे हैं या स्कैल्प में कोई समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। घर पर आंवला तेल तैयार करने के लिए 5 ताजे आंवले, 1 कप नारियल तेल और 1 छोटा चम्मच मेथी दाना लें। आप चाहें तो नारियल तेल की जगह तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    सबसे पहले ताजे आंवलों को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें। अब एक साफ पैन में एक कप नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ आंवला डालें और साथ में एक छोटा चम्मच मेथी दाना भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर करीब 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
    बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि आंवला नीचे चिपके नहीं। जब आंवले का रंग हल्का भूरा होने लगे और तेल में आंवले की खुशबू अच्छी तरह आ जाए तो गैस बंद कर दें। अब तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद साफ कपड़े या बारीक छन्नी से तेल को छानकर साफ और सूखी कांच की बोतल में भर लें। इस तरह घर पर ही आंवला तेल तैयार हो जाएगा।
    तेल लगाने से पहले थोड़ी मात्रा हाथ या त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर देख लें। अगर जलन, खुजली या एलर्जी जैसी परेशानी हो तो इसका इस्तेमाल न करें। तेल को साफ, सूखी और बंद बोतल में रखें और अगर तेल में खराब गंध, फफूंदी या रंग में असामान्य बदलाव दिखे तो उसे इस्तेमाल न करें।
    घर का आंवला तेल बालों की देखभाल का एक आसान तरीका हो सकता है, लेकिन बाल झड़ने, डैंड्रफ या समय से पहले सफेद होने की वजह अलग-अलग हो सकती है। इसलिए समस्या लगातार बनी रहे तो सिर्फ तेल पर निर्भर रहने के बजाय विशेषज्ञ से जांच और सलाह लेना जरूरी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रोज सुबह मेथी का पानी पीना है फायदेमंद, पाचन से लेकर वजन घटाने तक होंगे ये फायदे

    October 4, 2026

    पाचन से लेकर हड्डियों तक…अंजीर खाने के इतने फायदे, भूल जाओगे काजू-बादाम

    October 3, 2026

    सुपरफूड ककोड़ा: स्वाद और सेहत का अनूठा संगम; जानें 100 ग्राम में कितना मिलता है न्यूट्रिशन और डॉक्टरी सलाह

    October 2, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कड़ा एक्शन: 25 करोड़ की रंगदारी के आरोपी शोएब ढेबर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, तलाश तेज

    By Khabar WorldOctober 5, 20267

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25…

    मुंगेली में भाजपा का बड़ा आयोजन: 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण

    October 5, 2026

    पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान

    October 5, 2026

    सेवा की कहानी: इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कड़ा एक्शन: 25 करोड़ की रंगदारी के आरोपी शोएब ढेबर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, तलाश तेज

    October 5, 2026

    मुंगेली में भाजपा का बड़ा आयोजन: 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण

    October 5, 2026

    पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान

    October 5, 2026

    सेवा की कहानी: इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

    October 5, 2026

    नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    October 5, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) की त्वरित कार्रवाई: जशपुर के तपकरा में मोटर बदलकर 200 परिवारों तक पुनः पहुँचा पेयजल

    October 5, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.