आजकल फिट रहने के लिए लोग महंगे डिटॉक्स ड्रिंक, सुपरफूड और अलग-अलग तरह के डाइट प्लान पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन सेहतमंद रहने का एक आसान तरीका आपकी रसोई में ही मौजूद है। अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे अगर रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जाए तो चमत्कारिक फायदे हो सकते हैं। बुजुर्गों के लिए इसे रामबाण माना जाता है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ कब्ज की समस्या काफी आम हो जाती है। अंजीर में फाइबर के साथ कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, अंजीर किसी बीमारी का इलाज नहीं है। इसके सेवन का तरीका भी बेहद आसान है। अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉ. जितेंद्र वर्मा बताते हैं कि बुजुर्गों में कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अंजीर काफी फायदेमंद हो सकता है।
साथ में ये भी जरूरी
डॉ. जितेंद्र के अनुसार, रातभर भीगी हुई अंजीर को सुबह उसी पानी के साथ लिया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए उपयोगी हैं और कब्ज में राहत देते हैं। बुजुर्गों की डाइट में इसे सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है। एक व्यक्ति के लिए रोजाना एक अंजीर पर्याप्त हो सकती है। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। उन्होंने इसे इम्युनिटी के लिए भी उपयोगी बताया। हालांकि, सिर्फ अंजीर खाने से इम्युनिटी मजबूत होने की गारंटी नहीं होती। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या भी जरूरी है।
ये काम ज्यादा जरूरी
डॉ. जितेंद्र कहते हैं कि अगर आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो रात में एक सूखी अंजीर को एक गिलास पानी में भिगोकर रख सकते हैं। सुबह इसे उसी पानी के साथ खाया जा सकता है। थोड़े भीगे हुए काले चने, बादाम और अखरोट भी लिए जा सकते हैं। हालांकि डायबिटीज या किसी दूसरी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अच्छी सेहत के लिए किसी एक खाद्य पदार्थ पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित और विविध आहार लेना ज्यादा जरूरी है।
Trending
- आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
- इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी- मंत्री टंक राम वर्मा
- वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
- बस्तर में पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला का आयोजन
- एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा


