खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के महादेव घाट व्यापारी कल्याण संघ के साथ ही मोहबा बाजार व्यापारी संघ 2 अक्टूबर गांधी जयंती को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएगा। मोहबा बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी करके ‘नो यूपीआई डे’ का समर्थन करने की अपील की है। संघ ने आम जनता से कहा है कि नगद लेन-देन करके नो यूपीआई डे का समर्थन करें। महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के सभी सदस्य यूपीआई बंद का समर्थन करते हुए अपनी-अपनी दुकानों में व्यापारी संघ के द्वारा जारी पोस्टर लगाकर ग्राहकों को सूचना दे रहे हैं कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सिर्फ नगद कारोबार ही होगा।
व्यापारी संघ के पदाधिकारी की बैठक में सदस्यों ने सकारात्मक सांकेतिक विरोध किया। बैठक में अध्यक्ष विमल बाफना राम चौरसिया विनोद जोशी राजकुमार अग्रवाल प्रशांत भागवत वैभव सालुंखे ईश्वर सिंह विनोद जैन मोहन पटेल उपस्थित थे। बता दें कि चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट यानी पी2एम यूपीआई पेमेंट पर 2,000 रुपए से ज्यादा के लेनदेन पर 0.4% एमडीआर लगेगा। 75,000 रुपए या उससे ज्यादा के पेमेंट पर यह चार्ज अधिकतम 300 रुपए रहेगा। खास बात यह है कि यह पैसा ग्राहक से अलग से नहीं लिया जाएगा। एमडीआर की जिम्मेदारी मर्चेंट की होगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


