खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। घर से 12.50 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 11 लाख 53 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और लगातार पतासाजी के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझगांव का है। यहां रहने वाले हीरालाल साहू ने 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर आलमारी के लॉकर में रखे 12.50 लाख रुपए चोरी कर ले गया। घटना के दौरान परिवार के लोगों ने चेहरे पर गमछा बांधे एक संदिग्ध व्यक्ति को घर से निकलते देखा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर साइबर थाना और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी कमलेश पटेल (19) ने अपने पुराने मकान की छत के रास्ते हीरालाल के घर में प्रवेश किया था। गणेश चतुर्थी के कारण गांव में लोगों की आवाजाही कम होने का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की रकम अपने पिता भागवत पटेल (50) को बताने की बात स्वीकार की। इसके बाद रकम को पुराने मकान, खेत में बने बोर के कमरे और फिर घर की आलमारी में छिपाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 11.53 लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार कुछ रकम आरोपियों ने खर्च कर दिया है। दोनों आरोपियों को 29 सितंबर को गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


