खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) अपनी संपत्तियों, भूखंडों, आवासीय- वाणिज्यिक योजनाओं और सार्वजनिक अधोसंरचनाओं का ड्रोन सर्वे और जीआईएस मैपिंग कराएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रायपुर में यह व्यवस्था सभी जगह के लिए होगी।
दशकों पुराने संपत्ति रजिस्टर, लेजरबुक, लेआउट नक्शे, पट्टा और लीज दस्तावेजों को डिजिटल किया जाएगा। प्रत्येक संपत्ति और भूखंड को यूनिक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूपीआईएन) मिलेगा, जो डिजिटल रिकॉर्ड और जीआईएस मैप से जुड़ा रहेगा। ड्रोन से हाई- रिजॉल्यूशन मैपिंग के साथ भौतिक सत्यापन भी होगा। सर्वे टीम डोर- टू-डोर जाकर मोबाइल एप से जियो-टैग्ड फोटो और संपत्ति की। जानकारी दर्ज करेगी।
पुराने रिकॉर्ड, ड्रोन सर्वे और मौके की स्थिति का मिलान कर डिजिटल डेटाबेस बनेगा। इससे संपत्तियों की सीमा, माप और उपयोग की सही जानकारी मिलने के साथ अनधिकृत कब्जे और भूमि संबंधी विसंगतियां चिह्नित करने में मदद मिलेगी। सड़क, नाली, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति भी जीआईएस पर दर्ज होगी। इससे भविष्य में नामांतरण, लीज नवीनीकरण, भवन अनुज्ञा और एनओसी जैसी सेवाओं को ऑनलाइन करने का आधार तैयार होगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


