खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर। पढ़ाई के साथ फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ईशा बघेल ने ‘मिस राजधानी 2026’ का खिताब अपने नाम किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के बीच ईशा ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व और मंच पर शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।

ग्लैमरस किंग एंड क्वीन वैरोनिका अवॉर्ड 2026 के दौरान ईशा बघेल की इस उपलब्धि ने उन्हें फैशन मॉडलिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई। कम उम्र में पढ़ाई के साथ मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी लगन और मेहनत युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

ईशा का मानना है कि शिक्षा जीवन की मजबूत नींव है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिभा के साथ निरंतर मेहनत भी जरूरी है। इसी सोच के साथ वह पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए फैशन एवं मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
मॉडलिंग के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ ईशा भविष्य में फैशन इंडस्ट्री में नए अवसर हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं। ‘मिस राजधानी 2026’ का खिताब उनके इसी सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
ईशा की सफलता से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


