खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सिघोडा पुलिस ने 10.360 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी के पास बस का इंतजार कर रहा है, जो एक बैग में गांजा जैसे संदिग्ध वस्तु रखा है। सूचना पर एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी पहुंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम प्रभात कुमार बिशोई (42) निवासी ओडिशा बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बैग में मादक पदार्थ गांजा के बारे में जानकारी दी। आरीपो ने बताया कि गांजा को भुवनेश्वर से राजस्थान ले जा रहा था।
पुलिस ने बैग चेक किया तो 10,360 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 5,18,000 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा 1 मोबाइल भी बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाना सिंघोडा में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस गांजा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
इसके पहले अगस्त में महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी और मोबाइल फोन समेत कुल 12 लाख 43 हजार की संपत्ति जब्त की थी।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अमित साहू (19) निवासी ओडिशा बताया था। आरोपियों ने बताया था कि वह गांजा को बौद्ध (ओडिशा) से लाकर रायपुर (छत्तीसगढ़) में खपाने की तैयारी में थे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


