खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में तलाशी एवं बारूदी सुरंग निष्क्रिय करने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने जमीन में छिपाकर रखे गए माओवादी डंप का पता लगाकर बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है।
बरामद सामग्री में 01 एसएलआर/एलएमजी रायफल, 01 इंसास रायफल, 01 .315 बोर बंदूक, 02 बीजीएल प्रक्षेपक, 17 बीजीएल सेल, 01 चाइना हैंड ग्रेनेड, 49 एसएलआर राउंड, 15 .315 बोर राउंड, 15 बीजीएल कारतूस, 04 एसएलआर मैगजीन और 01 .315 बोर मैगजीन सहित अन्य सामग्री एवं उपकरण शामिल हैं।
बरामद हथियार एवं सामग्री को विधिवत जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं पतासाजी की जा रही है।भैरमगढ़ क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से एके-47, .315 बोर हथियार, एकल गोली वाली बंदूक, पिस्तौल सहित जिंदा कारतूस एवं मैगजीन बरामद किए गए। एसडीओपी सिद्धार्थ सिंग ने बताया फरसेगढ़ क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउंड, .303 के 25 जिंदा राउंड, 12 बोर के 49 जिंदा राउंड, 8 किलोग्राम जिलेटिन, वॉकी-टॉकी सहित अन्य सामग्री बरामद हुई।मिरतुर क्षेत्र के इंडरीपाल जंगल से गैर-विद्युत तार के 7 बंडल, डेटोनेटर एवं ग्रेनेड बरामद किए गए।साथ ही भोपालपटनम क्षेत्र के नीलमड़गु जंगल से 12 बोर देशी कट्टा, बीजीएल प्रक्षेपक, 8 बीजीएल सेल, 12 बोर के 10 जिंदा राउंड सहित अन्य सामग्री बरामद की गई थी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
- जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी भतीजा फरार
- छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 99% बोनी संपन्न, धान-मक्का समेत विविध फसलों से लहलहाए खेत
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना से नंदबाई बैगा के जीवन में आई नई खुशियां
- माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जंगल की महक से बाजार की चमक तक: जशपुर के महुआ ने रचा नया इतिहास
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार


