खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 117.15 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 58 लाख 57 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और महासमुंद थाना पुलिस की संयुक्त टीम घोड़ारी नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर दो वाहन तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया और ग्राम मुढेना के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक कार से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जबकि दूसरी कार पायलटिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही थी।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गांजा ओडिशा से लेकर भिलाई जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन राजस्थान और एक दुर्ग जिले का निवासी बताया गया है। मामले में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा दो कार, चार मोबाइल फोन और सोने जैसे आभूषण भी जब्त किए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 71 लाख 96 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


