खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले में वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के प्रतिवेदन के आधार पर जिला दंडाधिकारी न्यायालय ने यह आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत सिटी कोतवाली थाना बलौदाबाजार अंतर्गत निवासी ग्राम करहीबाजार के अशोक अंजान पिता छन्नू अंजान, थाना कसडोल अंतर्गत ग्राम कटगी के संतोष थवाईत पिता स्व. फिरत थवाईत एवं ग्राम कटगी के ही भागवत थवाईत पिता संतोष थवाईत को जिला बदर किया गया है।
उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5(ख) के तहत की गई है। आदेश के अनुसार तीनों को एक वर्ष की अवधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले एवं उसके सीमावर्ती जिलों बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बेमेतरा एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, आदेश पारित होने के 24 घंटे के भीतर उक्त जिलों की सीमाओं से बाहर चले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
- सेवा संकल्प अभियान के तहत अरपा उद्गम स्थल पर नदी घाट स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश
- भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश
- केज कल्चर से छत्तीसगढ़ में बदलेगी नीली क्रांति की तस्वीर: ICAR-CIFRI और मत्स्य विभाग की रायपुर कार्यशाला का संपूर्ण विश्लेषण
- बलौदाबाजार में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई: कलेक्टर ने 3 आदतन अपराधियों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- शिक्षक का नकाब पहने हैवान गिरफ्तार; 11वीं की छात्रा को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म
- ओडिशा से दुर्ग भेजी जा रही 13.48 लाख की गांजा खेप जब्त: रायपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्कर को दबोचा
- सेवा की कहानी : बिहान से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरता की नई सुबह
- आयुष्मान भारत बनी संजीवनी: बस्तर के 27 वर्षीय युवा ने लिवर कैंसर को दी मात, 5 लाख के मुफ्त इलाज से बचा परिवार


