खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में माना कैंप पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21.964 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 10 लाख 98 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार समेत कुल 13 लाख 48 हजार 200 रुपये का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की रात करीब 11.45 बजे माना कैंप पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मछली मार्केट के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
इसी दौरान पुलिस ने एक अल्टो कार क्रमांक CG 04 NN 6018 को रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, चालक ने कार रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। भागने के दौरान कार अन्य वाहन और हाट बाजार के पास डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया।
कार चालक से पूछताछ करने पर वह पुलिस को गोलमोल जवाब देने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। डिक्की से गांजे की गंध आने पर गवाहों की मौजूदगी में जांच की गई।
तलाशी के दौरान डिक्की में दो सफेद-पीले रंग के बैग मिले। बैग के अंदर खाकी रंग के टेप से पैक किए गए गांजे के 11 पैकेट रखे हुए थे। वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 21.964 किलोग्राम निकली।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उसे बेचने के लिए दुर्ग जा रहा था। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार भी जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र यादव पिता छोटूराम यादव, निवासी वार्ड नंबर 11, डिपरापारा, ग्राम सोनासिल्ली, पिथौरा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
Trending
- सेवा संकल्प अभियान के तहत अरपा उद्गम स्थल पर नदी घाट स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश
- भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश
- केज कल्चर से छत्तीसगढ़ में बदलेगी नीली क्रांति की तस्वीर: ICAR-CIFRI और मत्स्य विभाग की रायपुर कार्यशाला का संपूर्ण विश्लेषण
- बलौदाबाजार में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई: कलेक्टर ने 3 आदतन अपराधियों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- शिक्षक का नकाब पहने हैवान गिरफ्तार; 11वीं की छात्रा को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म
- ओडिशा से दुर्ग भेजी जा रही 13.48 लाख की गांजा खेप जब्त: रायपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्कर को दबोचा
- सेवा की कहानी : बिहान से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरता की नई सुबह
- आयुष्मान भारत बनी संजीवनी: बस्तर के 27 वर्षीय युवा ने लिवर कैंसर को दी मात, 5 लाख के मुफ्त इलाज से बचा परिवार


