खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। ओडिशा से मध्य प्रदेश तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजे के एक बड़े नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ANTF) की संयुक्त टीम ने करारा प्रहार किया है। पकड़े जाने के डर से तस्करों ने सबूत मिटाने के लिए अपनी कार में रखे गांजे की बोरियों में आग लगा दी और भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को धर दबोचा गया, जबकि उनका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी की सूचना पर बसना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी की। इस दौरान काले रंग की वैगनआर कार में सवार चालकों ने पुलिस को देखकर वाहन मोड़ और विपरित दिशा में तेजी से दौड़ाने लगे। पुलिस और ANTF की टीम ने कार का पीछा किया। ग्राम चोरभट्ठी से मेदनीपुर जाने वाले मार्ग पर चालक ने कार रोक दी। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने और सबूत मिटाने के इरादे से कार में रखी गांजे से भरी बोरियों में आग लगा दी और भागने लगे।
पुलिस और ANTF की टीम ने पीछा कर रहे दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार का सामने का शीशा तोड़ा और अंदर लगी आग को बुझाया। इसके बाद कार की डिक्की की तलाशी लेने पर तीन अधजली प्लास्टिक बोरियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 28.465 किलो गांजा मिला। बरमाद गांजे की कीमत 14,23,250 आंकी गई है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ओडिशा के बलांगीर निवासी विनोद राणा से गांजा खरीदा था और अपने साथी शिवा सिंह के साथ इसे शहडोल (मध्य प्रदेश) ले जा रहे थे। रास्ते में पुलिस की नाकाबंदी देखकर पकड़े जाने के डर से उन्होंने कार वापस मोड़ी और गांजे समेत कार में आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01- सुलभ सिंह परिहार पिता भारत सिंह परिहार (उम्र 29 साल), निवासी छोटी घोरहटी, थाना नागौद, जिला सतना(म.प्र.).
02- सागर कुशवाहा पिता मोतीलाल कुशवाहा (उम्र 25 साल), निवासी कोनी टोला, थाना नागौद, जिला सतना(म.प्र.).
फरार आरोपी-
01- शिवा सिंह, निवासी शहडोल, (म.प्र.).
Trending
- बलौदाबाजार में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई: कलेक्टर ने 3 आदतन अपराधियों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- शिक्षक का नकाब पहने हैवान गिरफ्तार; 11वीं की छात्रा को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म
- ओडिशा से दुर्ग भेजी जा रही 13.48 लाख की गांजा खेप जब्त: रायपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्कर को दबोचा
- सेवा की कहानी : बिहान से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरता की नई सुबह
- आयुष्मान भारत बनी संजीवनी: बस्तर के 27 वर्षीय युवा ने लिवर कैंसर को दी मात, 5 लाख के मुफ्त इलाज से बचा परिवार
- मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- सेवा संकल्प अभियान: बीजापुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की महाबैठक, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दिया जीत का मंत्र


