खबर वर्ल्ड न्यूज-धतमरी। शहर में नकली पनीर (Analogue Paneer) के खिलाफ खाद्य विभाग का एक्शन जारी है।डेयरी, होटल, रेस्टोरेंट और कैफे में लगातार जांच की जा रही है।इस कड़ी में शनिवार को होटलों से लेकर कैसे तक जांच के लिए खाद्य विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान कई संस्थानों में पनीर संदिग्ध मिलने पर उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को शहर के जिंजर कैफे, श्री कृष्णा डेयरी और श्री सखी कैफे पहुंचकर जांच की। अभियान के तहत तीन प्रतिष्ठानों से पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि गंभीर अस्वच्छता मिलने पर सखी कैफे का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विभाग के मुताबिक, लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं निरीक्षण के दौरान श्री सखी कैफे की रसोई में गंभीर स्तर की अस्वच्छता पाई गई। खाद्य पदार्थों की तैयारी निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुरूप नहीं होने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कैफे का खाद्य लाइसेंस 2 दिनों के लिए या रसोई की संपूर्ण स्वच्छता और आवश्यक सुधार होने तक निलंबित कर दिया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी डेयरी, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और ढाबा संचालकों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने अमानकीकृत डेयरी एनालॉग और नकली या मिलावटी पनीर के उपयोग और बिक्री से बचने की भी हिदायत दी है।
Trending
- महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
- सेवा सेतु का कमाल: अब ब्लॉक मुख्यालयों का चक्कर खत्म, कोंडागांव के उमेश ने घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़वाया बच्चे का नाम
- सफलता की गाथा: शासकीय अनुदान और उन्नत तकनीक से बदली किसान महेंद्र की तकदीर, मिर्च की खेती से अर्जित की ₹1 लाख की शुद्ध आय
- आयुष्मान भारत योजना बनी संबल, बस्तर की बासनी यादव का सिस्ट ऑपरेशन हुआ पूरी तरह निःशुल्क
- ओडिशा से MP भेजी जा रही लाखों की गांजा खेप जब्त: महासमुंद में नाकेबंदी देख तस्करों ने चलती कार में लगाई आग, 2 गिरफ्तार
- एनालॉग और मिलावटी पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग का बड़ा क्रैकडाउन: सखी कैफे का लाइसेंस सस्पेंड, 3 प्रतिष्ठानों से सैंपल जब्त
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पेंड्रा के कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन पर सर्जिकल स्ट्राइक, 5 ट्रैक्टर जब्त
- चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से खूब गुदगुदाया


