खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10 और 12 साल की 2 मासूम बच्चियों से रेप की वारदात हुई है। जब पूरा गांव विश्वकर्मा पूजा में बिजी था, तब इसका फायदा उठाकर आरोपी दोनों बच्चियों को अपनी साइकिल पर बैठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में ले गया। खेत में आरोपी ने मासूमों से रेप किया। किसी को नहीं बताने और चुप रहने के लिए 50 रुपए दिए। घटना के बाद बच्चियों ने अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद गुंडरदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चियां चौथी और छठवीं कक्षा में पढ़ती हैं।
जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर की दोपहर गांव में विश्वकर्मा पूजा और विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ललित ठाकुर (36) दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल के कैरियर पर बैठाकर दोनों को गमछे से बांध दिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए आरोपी ने बच्चियों को 50-50 रुपए भी दिए। बाद में बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
गिरफ्तार आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, आरोपी मजदूरी करने के साथ अपना खेत भी संभालता है। घटना के दिन मासूमों को खेत की ओर ले जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे बच्चियों के साथ देखा था। इसके बाद उन्होंने बच्चियों के परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला सामने आया।
इस मामले में गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। एसडीओपी श्रुति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 19 सिंतबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Trending
- CM विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की शिष्टाचार भेंट
- बिश्नोई गैंग का खौफ या फिर बड़ी साजिश? रायपुर के ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपए की रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी
- बालोद में विश्वकर्मा पूजा के दौरान दो मासूम बच्चियों से हैवानियत: आरोपी ललित ठाकुर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- मंच पर दिखेगा हौसले का हुनर- ‘मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026’ में प्रदेशभर की प्रतिभागी दिखाएंगी आत्मविश्वास और प्रतिभा
- डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
- लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
- वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा


