खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की दिव्यांग युवतियों को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का गरिमापूर्ण मंच देने वाली विशेष पहल के तहत ‘मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026’ प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर को अंबुजा सिटी सेंटर मॉल, रायपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन राधे फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट हाउस तथा जेसीआई राइस रायपुर के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि दिव्यांग युवतियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को व्यापक मंच देने की दिशा में एक प्रयास है। प्रतियोगिता के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि किसी व्यक्ति की शारीरिक स्थिति उसकी प्रतिभा, सपनों और उपलब्धियों की सीमा तय नहीं करती।
इवेंट डायरेक्टर युगल गौतम और इवेंट डिजाइनर दिव्या यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए विभिन्न चरण रखे गए हैं। इनमें परिचय एवं प्रतिभा प्रदर्शन, पारंपरिक परिधान, अंतिम प्रश्नोत्तर और क्राउन सेरेमनी प्रमुख होंगे। इन चरणों के माध्यम से प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व और मंच पर अपनी बात रखने की क्षमता को सामने लाया जाएगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित दिव्यांग प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। आयोजकों ने बताया कि 16 वर्ष से अधिक आयु की युवतियों के लिए पंजीयन पूरी तरह निशुल्क रखा गया था और इसमें हजारों युवतियों ने भाग लिया।
दिव्यांगता नहीं, प्रतिभा बने पहचान
आयोजक युगल गौतम और दिव्या यादव ने कहा कि इस आयोजन की मूल सोच दिव्यांग युवतियों को उनकी सीमाओं के बजाय उनकी क्षमताओं और उपलब्धियों के आधार पर पहचान दिलाना है। समाज में कई बार दिव्यांगता व्यक्ति की पहचान का प्रमुख हिस्सा बन जाती है, जिसके कारण उसकी प्रतिभा, आकांक्षाएं और सपने पीछे छूट जाते हैं। ‘मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026’ इसी सोच को बदलने की कोशिश है। मंच पर प्रतिभागियों को अपनी पहचान, हुनर और आत्मविश्वास के साथ सामने आने का अवसर मिलेगा। आयोजन के जरिए यह संदेश देने का प्रयास है कि सपनों की ऊंचाई शारीरिक परिस्थितियों से नहीं, बल्कि हौसले और प्रतिभा से तय होती है।
Trending
- CM विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की शिष्टाचार भेंट
- बिश्नोई गैंग का खौफ या फिर बड़ी साजिश? रायपुर के ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपए की रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी
- बालोद में विश्वकर्मा पूजा के दौरान दो मासूम बच्चियों से हैवानियत: आरोपी ललित ठाकुर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- मंच पर दिखेगा हौसले का हुनर- ‘मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026’ में प्रदेशभर की प्रतिभागी दिखाएंगी आत्मविश्वास और प्रतिभा
- डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
- लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
- वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा


