खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज बैठक आयोजित कर तीन बड़े निर्णय लिए। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, इस मामले को लेकर कांग्रेस आलाकमान से समय लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली में कांग्रेस बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसके अलावा कांग्रेस NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस फैसले से पीड़ित और शहीद परिवार संतुष्ट नहीं है। परिवार लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन फैसले के बाद भी उनके आंसू नहीं थमे। बैज ने बताया कि NIA कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों और शहीद परिवारों से चर्चा की। बैठक में फैसले को लेकर गंभीर मंथन किया गया। बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता भी इस फैसले से खुश नहीं है।
बैज ने कहा NIA कोर्ट के फैसले में नक्सल संगठन के निचले स्तर पर काम करने वाले और सूचना तंत्र के रूप में भूमिका निभाने वाले लोगों पर ही कार्रवाई हुई है। झीरम जैसे बड़े मामले में वास्तविक न्याय होना चाहिए, केवल कार्रवाई का दिखावा नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस इस पूरे मामले को आगे भी गंभीरता से उठाएगी। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कानूनी रास्ते पर विचार किया जाएगा।
बैज ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही पार्टी के आलाकमान से समय लेकर मुलाकात करेगी और NIA कोर्ट के फैसले को लेकर विस्तार से चर्चा करेगी। इसके अलावा दिल्ली में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस मुद्दे को उठाने की भी तैयारी है।उन्होंने कहा कि सभी संबंधित लोगों से चर्चा के बाद वरिष्ठ वकीलों से कानूनी राय ली जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी, ताकि झीरम घाटी के पीड़ित और शहीद परिवारों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाया जा सके।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर परिवार को पक्का घर’ के विजन से साकार हुआ अमृतलाल का सपना
- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया छत्तीसगढ़: भदौरा के शुभम राठौर ने अपनी छत को बनाया बिजली घर
- जल जीवन मिशन: पेंड्रा के बारीउमराव गांव में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन, दूर हुईं पानी की कतारें
- गौरेला-पेण्ड्रा: ‘सेवा संकल्प अभियान’ ने पकड़ी रफ्तार, रानीझाप एनीकट पर 3 विभागों और सैकड़ों नागरिकों ने मिलकर पेश की जल संरक्षण की मिसाल
- छत्तीसगढ़ में खराब सड़कों पर सख्त PWD मंत्री: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, नए प्रोजेक्ट्स युद्धस्तर पर शुरू करने का अल्टीमेटम
- उतरा बाई की जिंदगी में आया उजाला: पक्के घर से धुएं से मुक्ति और आर्थिक संबल तक का सफर
- पीएम जनमन योजना से संवर रहा सरगुजा का ‘वन केशमा’, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली पक्के घर की सुरक्षा और सम्मान
- सेवा सेतु: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन का नया युग; एक ही मंच पर मिल रहीं 900 से अधिक सरकारी सुविधाएं


