खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। पाटन विधानसभा से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारने के बाद विजय बघेल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव याचिका दायर की है।
भूपेश बघेल की ओर से चुनाव याचिका को शुरुआती स्तर पर निरस्त करने के लिए सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 7 नियम 11 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट ने इस आवेदन पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए गुरुवार 17 सितंबर की तिथि तय की थी। आज कोर्ट ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवेदन को खारिज कर दिया।
कोर्ट के इस फैसले के बाद अब याचिकाकर्ता विजय बघेल की चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। 10 सितंबर को चुनाव याचिका की पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता सांसद विजय बघेल और उनके गवाह सौरभ दुबे अपने साक्ष्य दर्ज कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित थे, लेकिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल की ओर से दाखिल आवेदन के कारण उनका साक्ष्य दर्ज नहीं हो सका था। इस मामले में अब आगामी 5 अक्टूबर से गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।
Trending
- कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय
- सौर ऊर्जा से रोशन हुआ किसान नेतराम का घर
- प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन- ‘चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सफलता की कहानी- जोखिम से सुरक्षा तक, आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा
- रायगढ़ घराने की कथक परंपरा से सजी चक्रधर समारोह की 5वीं संध्या: अंजिनी मिश्रा की कृष्ण वंदना और ठुमरी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
- सेवा संकल्प अभियान का प्रभाव: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पीएम आवास योजना का लाभ, असुरक्षा से सम्मानजनक जीवन का सफर
- सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा


