खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। रेस्टहाउस के सामने किराना दुकान के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपट लिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए। फिलहाल खरोरा थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, खरोरा निवासी साहू परिवार मूल रूप से इल्दा गांव का रहने वाला है। परिवार बुधवार 16 सितंबर को निजी काम से बाजार आया था। काम पूरा करने के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेस्टहाउस के सामने किराना दुकान के पास ब्रेकर के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश महिला के करीब पहुंचे और अचानक उसके गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपट लिया। महिला और उसके परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई।
आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी बालोद बाजार की तरफ भागे। लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन बुडेरा चौक के आगे बदमाश किस रास्ते से फरार हुए, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी।
घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और बाइक नंबर पता करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात से पहले बदमाश महिला का पीछा तो नहीं कर रहे थे। आरोपियों के भागने वाले रास्ते पर लगे कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है। आसपास के इलाकों में भी आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
Trending
- मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
- सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से भुलिया बाई के घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में जल संसाधन क्रांति: 25 वर्षों में सिंचाई क्षमता 6 गुना से अधिक बढ़ी, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान
- एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़
- लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती
- सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल
- सेवा सेतु केंद्र का असर: पत्थलगांव के जगदीश कुमार का निवास प्रमाण पत्र महज 3 दिन में बनकर तैयार
- सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


