खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सायने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत के जन-जन के कल्याण और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की आपकी यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरक अध्याय है। आपके नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श किया है और करोड़ों नागरिकों के जीवन में आशा, अवसर और आत्मविश्वास का विस्तार हुआ है। जन्मदिवस के इस विशेष अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें और आपके नेतृत्व में मां भारती की सेवा और राष्ट्र निर्माण का यह संकल्प अनवरत आगे बढ़ता रहे।”
Trending
- सौर ऊर्जा से जगमगाया सुकमा: 71 हाईमास्ट, 672 पेयजल पम्प और 4,300 कृषि पम्पों से दूरस्थ वनांचल में आई विकास की नई क्रांति
- सेवा-संकल्प अभियान : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान
- तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव
- दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत
- 20-वर्षीय मास्टर प्लान और एकीकृत मॉडल के साथ शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन’; जानिए मुख्य सचिव के 5 बड़े निर्देश
- धमतरी जिला अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: 5 किलोग्राम वजनी ‘सुपर बेबी’ का नॉर्मल प्रसव, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित
- जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम: अमर वाटिका में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन
- खारून नदी के तेज बहाव में बही बाइक, ओदरागहन एनीकेट पर दर्दनाक हादसे में तर्रागोंदी के युवक की मौत


