खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी की है। कांग्रेस आज 17 सितंबर को ‘महंगाई और बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाएगी। इस दौरान प्रदेशभर में जिलास्तरीय पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पत्रकार वार्ताओं में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक बदहाली के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा जाएगा। पार्टी की ओर से केंद्र सरकार के करीब 12 साल के कार्यकाल की कथित विफलताओं और वादाखिलाफी को जनता के सामने रखने की बात कही गई है।
कांग्रेस ने इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की जिम्मेदारी तय की है। ये नेता पत्रकार वार्ता के माध्यम से सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी का पक्ष रखेंगे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


