खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज 17 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा की ओर से ‘वडनगर से काशी’ तक यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा को दो हिस्सों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 10 टोलियां शामिल होंगी। प्रत्येक टोली में 50 युवा कार्यकर्ता रहेंगे। यह यात्रा छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से होकर गुजरेगी।
यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से संवाद करेंगे। खास तौर पर बस्तर में स्थानीय लोगों से संवाद किया जाएगा। बस्तर प्रवास के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को रेखांकित किया जाएगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


