खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के कमजोर पड़ने से राजधानी समेत कुछ शहरों में तापमान बढ़ गया है। लोग गर्मी से परेशान रहे। हालांकि कुछ इलाके ऐसे भी रहे जहां हल्की बारिश ने राहत दी। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश की रफ्तार अगले चार दिनों में सुस्त रहेगी। इसके बाद बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार मौसमी वर्षा सामान्य रही, जिसमें सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
राजधानी रायपुर में 15 सितंबर को 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 16 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
प्रदेश में मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश 6 सेमी जगदलपुर, 4 सेमी घुमका, 2 सेमी कुटरू और 1-1 सेमी दाढ़ी, बकावंड और धमधा में दर्ज की गई। 35 डिग्री सेल्सियस के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जबकि 21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मॉनसून द्रोणिका अब दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर उदयपुर, रायसेन, पेंड्रा रोड, रांची और दीघा तक और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


