खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा-पोला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से महिलाएं सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। तीजा-पोला छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में मुख्यमंत्री निवास में होने वाला यह आयोजन महिला सहभागिता के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रदर्शित करेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र


